यूपी: नवजात को झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोंच- नोंचकर किया घायल, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में लोकलाज की डर से कोई नवजात को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। आवारा कुत्ते और अन्य जंगली जानवर नवजात को नोंचते रहे। तड़के कुछ युवाओं की निगाह पड़ी तो उसे अस्पताल ले गए। बाद में पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई, लेकिन नवजात को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला ब्लॉक के गांव मुथरा का है। रविवार सुबह करीब पांच बजे कुछ ग्रामीण नंदकुमार ने श्मशान घाट की दीवार से सटी झाड़ियों से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने युवक मोनू और संदीप को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर देखा तो एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी खून से लथपथ पड़ी थी। इंसानियत दिखाते हुए युवक उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन संसाधनों के अभाव में बाद में उसे स्वामी कल्याणदेव राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हिंडन चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने नवजात की जान बचाने के लिए प्रयास शुरू किए। महिला कांस्टेबल को नवजात की सुरक्षा में लगा दिया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। यहां उपचार शुरू हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने ग्रामीण संदीप की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: खूंखार कुत्तों का आतंक, पांच बच्चों सहित 11 को किया घायल, लोगों में दहशत
सात साल की सजा का प्रावधान
अधिवक्ता तरसपाल पुंडीर के अनुसार आईपीसी की धारा 317 के अंतर्गत सात साल की कारावास या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। 12 वर्ष से कम आयु के शिशु का माता-पिता या उसकी देखरेख करने वाले व्यक्ति द्वारा पूर्णतया: परित्याग करना इस धारा के अंतर्गत आता है।
जंगली जानवरों के नोंचने के थे निशान
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने बताया कि पुलिस एक शिशु को लेकर आई थी। उसकी गर्भस्थ आयु लगभग सात माह रही होगी। नवजात की गर्दन, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर कुत्तों या अन्य किसी जंगली जानवर ने खा रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार रात किसी समय डिलीवरी के बाद नवजात को झाड़ियों में डाले जाने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: आवारा कुत्तों ने उजाड़ी मां की कोख, 28 दिन के मासूम को नोंच-नोंच कर मारा
नवजात को गोद लेने आए थे कई दंपती
ग्राम प्रधान सुरेश पाल ने बताया कि गांव के कई दंपतियों ने झाड़ियों में मिली नवजात को गोद लेने के लिए उनसे संपर्क किया। ये लोग अस्पताल भी गए थे। हालांकि पहले नवजात को उपचार के लिए भेजा गया। बच्ची की मौत होने पर निराशा हाथ लगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/