{"_id":"6a74b1fe5d90d2310b0c0a16","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-kanwar-route-along-the-ganga-canal-and-took-stock-of-the-arrangements-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113201-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीएम ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीएम ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर निरीक्षण करते डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल। सूचना विभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों के साथ गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नानू पुल से भोले की झाल तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर यात्रा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं पैचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्थायी एवं मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था, महिला कांवड़ियों की सुरक्षा तथा बाइक एंबुलेंस सेवा सहित विभिन्न इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, उप जिलाधिकारी सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।