फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The District Magistrate has taken cognizance of the petrol pump incident and ordered an inquiry by the Sub-Divisional Magistrate.

Meerut News: पेट्रोल पंप प्रकरण में डीएम ने लिया संज्ञान, एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

Fri, 06 Feb 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate has taken cognizance of the petrol pump incident and ordered an inquiry by the Sub-Divisional Magistrate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए यानी मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने मामले में संज्ञान लिया और एसडीएम सरधना को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता सौरभ त्यागी ने आरोप लगाया कि पंप की प्रोविजनल एनओसी पहले ही रद्द की जा चुकी थी और उस पर जुर्माना भी लगाया गया था। बावजूद इसके जुर्माने की राशि जमा न होने पर पंप को बिना नए आवेदन के अस्थायी अनुमति दे दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई प्रशासनिक नियमों की अवहेलना है और इससे प्रक्रियागत पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन

सौरभ ने मामले में एनएचएआई अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएम डाॅ. वीके सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम उदित नारायण सेंगर को सभी दस्तावेज व तथ्यों के आधार पर जांच शुरू करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed