फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The director said, what kind of committee will it be if the interests of the farmers are not there?

डायरेक्टर बोले, किसानों का हित ही नहीं तो कैसी समिति?

Thu, 12 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 12 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The director said, what kind of committee will it be if the interests of the farmers are not there?
धामपुर। धामपुर गन्ना समिति में बुधवार को हुई संचालक बोर्ड की बैठक में डायरेक्टरों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से पिछली बैठकों में संपन्न हुए प्रस्तावों की प्रगति मांगी। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर अधिकांश डायरेक्टरों ने नाराजगी जताई। कहा कि गन्ना समिति किसानों के हित के लिए बनी है। किसानों का ही हित नहीं होगा तो फिर ऐसी समिति से क्या लाभ?
विज्ञापन

समिति के सभाकक्ष में हुई संचालक बोर्ड की बैठक में जैतरा सर्किल के डायरेक्टर पवनीत कुमार ने कहा कि किसानों को सीमेंटेड ह्यूम पाइपों की आवश्यकता है। पिछली बैठक में अवगत भी कराया गया था। अधिकारियों ने भरोसा भी दिया था लेकिन अभी तक प्रगति शून्य है।
विज्ञापन

इस पर डायरेक्टरों ने समिति के अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया। गन्ना समिति के सचिव ने जवाब दिया की सरकार ने पिछले दो सालों से बजट खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश की किसी भी समिति में किसानों को अब सीमेंटेड पाइपों को देने का प्रावधान नहीं है। गन्ना समिति के सचिव ने बताया कि गन्ना समिति परिसर में पेट्रोल पंप और बैंक शाखा की स्थापना करने का प्रस्ताव हुआ था, जो प्रगतिशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। गन्ना समिति के चारों तरफ खाली पड़ी जमीन में दुकानों को बनाने का भी प्रस्ताव हुआ था। इस पर आम सहमति नहीं बन पाई थी। यह प्रस्ताव खत्म हो गया है। सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि उनके गांव में खाद स्टोर चालू होना था लेकिन अभी तक नहीं हो पाया है।
बैठक में हथाई शेख खाद गोदाम के किराये, नहटौर खाद गोदाम के स्थान परिवर्तन एवं किराये पर विचार हुआ। समिति कार्यालय की सफाई कर्मचारी का मानदेय बढ़ाने, रघुनाथपुर क्षेत्र में खाद गोदाम हेतु ग्राम सभा से गन्ना विभाग को भूमि उपलब्ध कराने, एक राष्ट्र-एक चुनाव संबंधी प्रस्ताव एवं समिति में पौधरोपण करने पर चर्चा हुई।

समिति की सफाई दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर धामपुर गन्ना समिति के सभापति के के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन हुआ। बैठक में डायरेक्टर रोहिताश सिंह, अभिषेक कुमार, पवनीत कुमार, ओम प्रकाश सिंह, प्रकुल कुमार, गन्ना परिषद के निरीक्षक अमित कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सभापति रामवीर सिंह मोहन ने की तथा संचालन सचिव मनोज कुमार ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed