फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the dairy director shoot in sardhna

सरधना में डेयरी संचालक को गोली मारी

Wed, 18 Sep 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
the dairy director shoot in sardhna
नवाबगढ़ी निवासी युवक को लगी गोली अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : SARDANA
सरधना में डेयरी संचालक को गोली मारी
विज्ञापन

सरधना। नवाबगढ़ी गांव में कुशावली रोड पर डेयरी से बाहर बुलाकर संचालक के पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

सरधना क्षेत्र के घोसियान मोहल्ला निवासी बिलाल उर्फ भोला पुत्र आजम की कुशावली रोड पर डेयरी है। परिजनों के मुताबिक कुछ लोगों ने बिलाल की रंजिश है। जिसमें मुकदमा भी चल रहा है। बताया कि सोमवार रात बिलाल डेयरी पर था। एक युवक उसे डेयरी से बाहर ले गया। जहां घात लगाए बैठे हमलावरों में बिलाल को पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल बिलाल को अस्पताल में भर्ती कराया। मां नफीसा द्वारा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक आरोपियों के घर दबिश दी गई पर वह फरार मिले। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed