फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crushing season of Daurala sugar mill will start from 30th.

Meerut News: दौराला चीनी मिल का पेराई सत्र 30 से होगा शुरु

Tue, 21 Oct 2025 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
The crushing season of Daurala sugar mill will start from 30th.
दौराला। दौराला चीनी मिल के नए पेराई सत्र के लिए तैयारी तेजी से की जा रही है। सेंटर लगाए जा रहे हैं और प्रबंधन तैयारी में जुटा है। प्रबंधन ने नोटिस जारी कर सूचना दी है कि 30 अक्तूबर की सुबह नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि सभी तैयारी कर ली गई हैं। किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 30 अक्तूबर को पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। क्रय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। किसानों को भी सूचना दी जा रही है। किसानों तक सेंटर और मिल गेट की पर्ची भी समय से पहुंच जाएगी। वर्तमान में किसान कोल्हू और क्रशर पर गन्ना डाल रहा है। इस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए 30 अक्तूबर से चीनी मिल चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed