{"_id":"69dab3e3dd04f6087a0bff77","slug":"the-corporation-will-build-a-drain-on-delhi-road-but-meda-who-spent-rs-5-crore-remains-silent-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1158214-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिल्ली रोड पर निगम बनाएगा नाला, 5 करोड़ खर्च करने वाले मेडा की चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिल्ली रोड पर निगम बनाएगा नाला, 5 करोड़ खर्च करने वाले मेडा की चुप्पी
विज्ञापन
- बरसात से पहले पानी की निकासी के लिए नगर निगम ने बनाई योजना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम ने बरसात से पहले पानी की निकासी के लिए एक योजना बनाई है। दिल्ली सड़क पर ट्रांसपोर्ट नगर गेट से रिठानी तक नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव का संकट है। निगम ने नाले के चौड़ीकरण के लिए 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया है।
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने पांच करोड़ रुपये खर्च कर एक नाला बनाया था, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। 20 मार्च को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा ने मौके का मुआयना किया था। एक सप्ताह में समाधान पर मंथन हुआ था, लेकिन मेडा ने इस पर चुप्पी साध ली। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि बरसात से पहले नाले का निर्माण कराया जाएगा। माधवपुरम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देवलोक कॉलोनी सहित दस से अधिक कॉलोनियों में हल्की बारिश से पानी भर जाता है। मुख्य वजह दिल्ली सड़क पर नाले का ओवरफ्लो रहना है, जो पुराना होने के कारण अक्सर चोक रहता है। यह नाला ट्रांसपोर्ट नगर वाली साइड में 16 फीट गहरा है।
निगम ने दिल्ली सड़क पर पानी की निकासी का संकट दूर करने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत नाले को चौड़ा और गहरा करने का 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण और अधिशासी अभियंता निर्माण से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही है।