फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Congress celebrated the notebandi on black day, announced it

नोटबंदी: कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, भैंस के आगे बीन बजाकर किया विरोध

Thu, 09 Nov 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
The Congress celebrated the notebandi on black day, announced it
नोटबंदी को काला दिवस के रूप में मनाकर भैंस के आगे बीन बजाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में नोटबंदी पर कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए कैंडल मार्च निकाला और इसे देश की सबसे बड़ी लूट करार दिया। कांग्रेसियों ने नोटबंदी के विरोध में हर साल काला दिवस मनाने का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मेयर प्रत्याशी ममता सूद के जिमखाना मैदान स्थित चुनाव कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां से वे कैंडल मार्च निकालते हुए बुढ़ाना गेट स्थित मंगलपांडे की प्र्रतिमा पर पहुंचे। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी और प्रभारी जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने कहा कि नोटबंदी देश के इतिहास में अब तक सबसे बड़ी वैधानिक लूट है। इस लूट का फायदा पीएम मोदी के चंद संरक्षकों को हुआ है। देश की 125 करोड़ जनता 8 नवंबर को कभी नहीं भूल पाएगी। वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि नोटबंदी में 150 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। कालेधन पर चोट करने के नाम पर की गई नोटबंदी में बाजार में चल रही पूरी करेंसी जमा हो चुकी है। सरकार को इससे कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि नई करेंसी को छापने और उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए 22 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुका है। इस मौके पर पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष शबी खान, मेयर प्रत्याशी ममता सूद, मोनिंद्र सूद, हरिकिशन वर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, संजय कटारिया, संजय गोयल, प्रमोद शर्मा, मनोज कुराली, रोहताश भईया, प्रदीप टोनी, नईम राणा, मोहम्मद इमरान, दामोदर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पढ़ें : नोटबंदी का दर्द आज तक झेल रहे लोग, जानिए बैंकों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी बरसी पर उबले रालोदी, मनाया काला दिवस

The Congress celebrated the notebandi on black day, announced it
कमिश्नरी पार्क मे काले दिवस के रूप मे मनाकर धरना देते रालोद के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नोटबंदी की बरसी पर रालोदियों ने मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। हाथ में काली पट्टी बांधकर और नोटबंदी के विरोध में स्लोगन लिखे बैनर लेकर चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया। रालोदियों ने इसे देश के इतिहास का काला दिन बताया। पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि विकासशील देश में नोटबंदी के कदम से अर्थव्यवस्था जमींदोज हो गई। कुछ लोगों की गंदी सोच का खामियाजा देश को चुकाना पड़ रहा है। निकाय चुनाव कमेटी के मंडल अध्यक्ष एनुद्दीन शाह ने इसे अब तक का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। इससे देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी। देश के करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, जिलाध्यक्ष राहुल देव, डॉ. विक्रांत जावला और सुनील रोहटा ने इसे देश को पीछे धकेलने वाला निर्णय करार दिया। पूर्व विधायक परवेज हलीम, नरेंद्र खजूरी, राजेंद्र चिकारा, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, योगेश फौजी, विनय मल्लापुर, रणवीर दहिया, राजेंद्र प्रमुख, राजेंद्र जानी, जयराज सिंह एडवोकेट, संजीव पस्तरा, मनोज राणा, वरुण सांगवान, अनीस कुरैशी आदि मौजूद रहे।

‘अदूरदर्शिता थी नोटबंदी का फैसला’
सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा है कि नोटबंदी सरकार का अदूरदर्शिता वाला फैसला था। इससे आर्थिक जगत में अराजकता का माहौल पैदा हुआ है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। नोटबंदी मनमाना और जनविरोधी कदम था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed