फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The 'Chhadi Mela' is in full swing at the shrine of Jaharveer Goga.

Meerut News: जाहरवीर गोगा की माड़ी पर छड़ी मेले की धूम

Fri, 21 Aug 2026 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
The 'Chhadi Mela' is in full swing at the shrine of Jaharveer Goga.
बहसूमा। गोगाजी की माड़ी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला कैलाशपुरी स्थित जाहरवीर गोगा की माड़ी पर शुक्रवार को पारंपरिक छड़ी मेले का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। भोर होते ही माड़ी प्रांगण जय बाबा गोगा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अनवरत जारी रहा। भक्तों ने बाबा गोगा महाराज के दर्शन-पूजन कर निशान (धार्मिक ध्वज) अर्पित किए तथा अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महिला श्रद्धालुओं ने नवजात शिशुओं व बच्चों के साथ विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और मन्नत के अनुसार माड़ी पर रंग-बिरंगे निशान व चादर चढ़ाई। मेले में चारों ओर चाट-पकोड़े, खील-पतासे और खेल-खिलौनों की आकर्षक दुकानें सजी हुई थीं। दिनभर दुकानों पर खरीदारी और खान-पान के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। मेले में सबसे अधिक भीड़ पारंपरिक जलेबी की दुकानों पर देखने को मिली, जहां लोगों ने गर्मागर्म जलेबी और चाट-पकौड़ियों का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों ने झूलों का आनंद लेने के साथ-साथ मनपसंद खिलौनों की खरीदारी की। श्रद्धालुओं को सूजी का हलवा तथा कढ़ी-चावल का महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संदीप गौड़, अभिषेक गौड़, जयकुमार, राजीव, अंकुश, अनुज गौड़ का सहयोग रहा।

बहसूमा। गोगाजी की माड़ी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं

बहसूमा। गोगाजी की माड़ी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं

बहसूमा। गोगाजी की माड़ी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं

बहसूमा। गोगाजी की माड़ी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed