फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bus went out of control on the highway and ran over the railing, five injured

Meerut News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ी बस, पांच घायल

Thu, 18 Jul 2024 06:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
The bus went out of control on the highway and ran over the railing, five injured
कंकरखेड़ा। हाईवे पर बुधवार दोपहर उत्तराखंड की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़कर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में चालक व परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। डर के कारण बस में सवार यात्री चीखने पुकारने लगे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी संजय कुमार प्राइवेट बस चलाते हैं। संजय ने बताया की वह बस लेकर उत्तराखंड की मसूरी से वापस दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बस में राजस्थान निवासी परिचालक सुदामा भी मौजूद थे। बस के अंदर लगभग 12 सवारियां मौजूद थीं। चालक ने बताया कि शोभापुर फ्लाईओवर चढ़ने से पहले आगे चल रही एक कार ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। कार को बचाने के चक्कर में चालक का स्टीयरिंग से नियंत्रण खो गया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। चालक संजय के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

वहीं परिचालक के हाथ की हड्डी टूट गई। घायल सवारी की पहचान तौफीक निवासी सलेमपुर व संजय के रूप में हुई। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे खड़ा करवाया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed