फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The brothers who came on bail to repay the debt formed a gang, then the incident happened

Meerut News: कर्ज उतारने के लिए जमानत पर आए भाइयाें ने बनाया गैंग, तब की वारदात

Sat, 08 Apr 2023 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2023 02:50 AM IST
सार

नौचंदी थाना क्षेत्र में सुरंग बनाकर सराफ की दुकान में चोरी की वारदात को कर्ज उतारने के लिए अंजाम दिया गया था। चोरी व अन्य मामलों में जमानत पर आए दो सगे भाईयों ने मिलकर गिरोह बनाया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वारदात की।

विज्ञापन
The brothers who came on bail to repay the debt formed a gang, then the incident happened
एसएसपी सजवाण प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में सुरंग बनाकर सराफ की दुकान में चोरी की वारदात को कर्ज उतारने के लिए अंजाम दिया गया था। चोरी व अन्य मामलों में जमानत पर आए दो सगे भाईयों ने मिलकर गिरोह बनाया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वारदात की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाला सराफ अभी फरार है। वारदात के खुलासे के लिए एसपी क्राइम और एसपी सिटी की टीम समेत अन्य टीम काम कर रही थी। शुक्रवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस लाइन सभागर में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपियों की धरपकड़ करने वाले 35 पुलिसकर्मियों की टीम को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन


इस तरह हुआ खुलासा
एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना बुलंदशहर जिले के वैर बादशाहपुर गांव का रहने वाला यामीन खान है। सबील इसका भाई है और फतेहपुर मकरंदपुर गांव निवासी अमित उर्फ डैनी इसका सहयोगी है। यामीन के ऊपर काफी कर्ज है। कर्ज को उतारने के लिए यामीन ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई है। उसने सोशल मीडिया और यू-ट्यूब आदि के माध्यम से चोरी के तरीके जाने। सबील गैस कटर चलाने व ग्राइंडर के काम का एक्सपर्ट था। वह अक्सर बीमार रहता था। कर्ज उतारने के लिए वह भी योजना में शामिल हो गया। सबील के कहने पर अमित को इसमें शामिल किया गया। यामीन ने तारापुरी मोहल्ले में किराये पर कमरा लिया और रात के समय ऐसी दुकानों की रेकी की, जो नाले के आसपास हो। इसके लिए प्रहलाद नगर से गैस सिलेंडर और कटर आदि सामान खरीदा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarangar: पीएम मोदी ने की कृषि मेले व पशु प्रदर्शनी की सराहना, ट्वीटर पर लिखा- बेहतरीन प्रयास!

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया सराफ के यहां नहीं हो सके थे सफल
आरोपियों ने 2-3 मार्च की रात गढ़ रोड स्थित प्रिया सराफ के यहां पर सुरंग बनाकर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सुरंग गलती से पास के ही आयुर्वेदिक क्लीनिक में खुल गई। वह दोबारा से सराफ के यहां चोरी के लिए सुरंग बना रहे थे, तभी अमित उर्फ डैनी ने शौच के बाद फ्लश चला दिया था। इस वजह से वहां पर जाग हो गई, जिस पर आरोपी फरार हो गए थे। इस सुरंग को बनाने में उन्हें तीन दिन का समय लगा था, लेकिन सफल नहीं हो सके। कुछ दिनों तक वह शांत रहे और फिर अंबिका सराफ के चोरी की वारदात की योजना बनाई। तीन दिन तक उन्होंने रेकी की और फिर 27 मार्च की रात सुरंग बनाकर दुकान में घुस गए। तिजाेरी को काटने के दौरान गैस कटर के पाईप में खराबी आ गई थी, जिस कारण तिजोरी नहीं काट सके थे। वह बाहर रखे जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे और दूसरे दिन बुलंदशहर चले गए थे। आरोपियों के पास से एक किलो 800 ग्राम की सफेद धातु की तीन सिल्ली, दो लाख रुपये, गैस कटर, ग्राइंडर, हथौड़ा, डीवीआर, दो गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद किया गया है।

गौतमबुद्धनगर के सराफ को बेचे थे गहने
यहां से चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने गौतमबुद्धनगर के दयानतपुर गांव के सराफ ललित गोयल को गहने बेचे थे। कुछ गहने उन्होंने गलवा दिए थे। पुलिस ने गहने खरीदने वाले आरोपी सराफ को पकड़ने के लिए दबिश दी। पता चला है कि वह अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी गया हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

तीनों आरोपियों का है आपराधिक रिकाॅर्ड
पकड़े गए तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड रहा है। सरगना यामीन खान पर बुलंदशहर, मेरठ और कासगंज जिले में चोरी और अन्य संगीन मामलों समेत 10 केस दर्ज है। आरोपी सबील पर चार और आरोपी अमित पर तीन मामले दर्ज है। जो फिलहाल जमानत पर आए हुए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी पीयूष सिंह, एसपी क्राइम अनित कुमार और सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed