फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarangar: PM Modi praised the agricultural fair and animal exhibition, says Excellent effor

Muzaffarangar: पीएम मोदी ने की कृषि मेले व पशु प्रदर्शनी की सराहना, ट्वीटर पर लिखा- बेहतरीन प्रयास!

Sat, 08 Apr 2023 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Apr 2023 04:14 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आयोजित किए गए कृषि मेले व पशु प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान हरियाणा और पश्चिमी यूपी के पशुओं की धूम रही तो किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस प्रदर्शनी की पीएम मोदी ने भी सराहना की है।

विज्ञापन
Muzaffarangar: PM Modi praised the agricultural fair and animal exhibition, says Excellent effor
किसान मेले की पीएम मोदी ने की तारीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में आयोजित किए गए राष्ट्रीय कृषि मेले और पशु प्रदर्शनी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। उन्होंने टिवटर पर वीडियो व तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- बेहतरीन प्रयास! इस तरह के किसान मेलों से जहां हमारे ज्यादा से ज्यादा अन्नदाता भाई-बहन आधुनिक टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, वहीं उनकी आय के साधन भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन

 

वहीं शुक्रवार को किसान मेले में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पशु एवं कृषि मेला किसानों में उत्साह भरने का काम करेगा। पशु पालन में यूपी की हरियाणा और पंजाब से प्रतिस्पर्धा होगी। पांच साल में यूपी के पशुपालक हरियाणा को टक्कर दे सकेंगे।

विज्ञापन


किसान मेले के समापन समारोह में संजीव बालियान ने कहा कि पशु पालन में पश्चिम के लोग हरियाणा और पंजाब की अपेक्षा पीछे हैं। पशु मेले का उद्देश्य यहां के किसानों को यह जानकारी देना था कि हम भी अच्छी नस्ल के पशुओं को पाल सकते हैं। जिस तरह का उत्साह किसानों में दिखाई दिया है, वह खुशी देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय प्रदर्शनी में पशुओं ने किया कैटवॉक, देखने वालों की उमड़ी भीड़
 

हरियाणा और पश्चिमी यूपी के पशुओं की रही धूम
पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में हरियाणा और पश्चिमी यूपी के पशुओं की धूम रही। प्रत्येक वर्ग में पशु सराहे गए और इनाम के लिए भी चयन हुआ। भेड़ वर्ग में मुजफ्फरनगर चैंपियन रहा।
प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ पशु करनाल का शूरवीर चुना गया। मुर्राह नस्ल में भी शूरवीर को पहला स्थान मिला। घोड़ों की प्रदर्शनी में गाजियाबाद के वेदांत चौधरी के घोड़े ने प्रथम और शामली के शौर्य निर्वाल का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

बुढ़ाना से आए संदीप की भेड़ प्रथम, मुजफ्फरनगर के सचिन की दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। युवा भेड़ के वर्ग में मुजफ्फरनगर के मोहम्मद हासिम की भेड़ प्रथम और सुशील की भेड़ दूसरे स्थान पर रही। लड़वा गांव के गौरव मान की बकरियों को तीन अलग-अलग वर्ग में दूसरा और संजय कुमार को तीसरा स्थान मिला। दुधारू भैंस में शामली के ओमवीर की भैंस पहले स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed