फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bond of Dharma is the path to peace: Acharya Saurabh Sagar

धर्म का बंधन ही शांति का मार्ग : आचार्य सौरभ सागर

Sun, 02 Aug 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
The bond of Dharma is the path to peace: Acharya Saurabh Sagar
रेलवे रोड पर स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में आयोजित धर्मसभा में जैन संत ने दिया धर्मलाभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य सौरभ सागर जी महाराज का वर्षायोग श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। रेलवे रोड पर स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि संबंध मनुष्य को सुख दे सकते हैं, लेकिन संसार के बंधन दुख का कारण बनते हैं। धर्म का बंधन जीवन में शांति, समाधान और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
आचार्य ने कहा कि जिस प्रकार बीज की गांठ से अंकुर फूटता है, उसी प्रकार धर्म जीवन में नई चेतना का संचार करता है। प्रत्येक जीव के भीतर भगवत्ता विद्यमान है, जिसे साधना, संयम और आत्मचिंतन से जागृत किया जा सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से चार गतियों के चक्र से निकलकर पांचवीं गति अर्थात सिद्ध गति प्राप्त करने का लक्ष्य अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन ऋतुराज, अनुज जैन एडवोकेट, राजीव जैन, प्रेमचंद जैन, श्रीकिशन जैन, राकेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन

4 से 11 तक होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान
आचार्य के सानिध्य एवं श्री पुष्प वर्षा योग समिति के आतिथ्य में 4 से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जैन समाज के अध्यक्ष एवं श्री पुष्प वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 4 से 11 अगस्त तक आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान प्रतिदिन रात्रि में समिति की ओर से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed