{"_id":"68bee286ff7c50549507a9f0","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-in-bhudbaral-panchayat-house-murder-suspected-meerut-news-c-72-1-mct1002-140159-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़बराल पंचायत घर में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूड़बराल पंचायत घर में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Tue, 09 Sep 2025 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सोमवार सुबह भूड़बराल स्थित पंचायत घर में करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने लोगों से शव कर शिनाख्त कराने के प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी।
भूड़बराल के पुराने पंचायत घर में निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह पास के मकान में रहने वाले भंवर सिंह ने पंचायत घर से दुर्गंध आने पर वहां जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पडा मिला। शव से दुर्गंध उठ रही थी और वह पूरी तरह सड चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों का जमावडा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना लग रहा है। युवक गुलाबी रंग की टीशर्ट और काले रंग की पेंट पहने है। लोगों में चर्चा है कि युवक की संभवत: हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने जांच की और नमूने लिए। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।