{"_id":"6acfc29ff8d2ec3af70369e5","slug":"the-begampul-road-will-be-constructed-soon-and-a-png-line-will-be-laid-in-saraf-bazaar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1330535-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेगमपुल की सड़क जल्द बनेगी, सराफ बाजार में पीएनजी लाइन बिछेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेगमपुल की सड़क जल्द बनेगी, सराफ बाजार में पीएनजी लाइन बिछेगी
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठे व्यापारियों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बेगमपुल की जर्जर सड़क और सर्राफा बाजार में पीएनजी गैस लाइन बिछाने की अनुमति लंबित होने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने बेगमपुल सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
निपुण जैन ने बताया कि मेरठ की लाइफलाइन कही जाने वाली बेगमपुल सड़क पर चार से पांच फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे व्यापारियों, आम नागरिकों और उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उद्योग से जुड़ी समस्या भी रखी।
वहीं, नील गली में पीएनजी गैस लाइन बिछाने के मुद्दे में बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी की पहल पर समझौता ज्ञापन भी किया गया था। इसके बावजूद नगर निगम से निर्माण की अनुमति लंबित होने के कारण गेल गैस प्राधिकरण का कार्य रुका हुआ है। इस दौरान गौरव जैन, अश्विनी गुप्ता, निपुण जैन, गिरीश कुमार, फरमानुद्दीन, शरीफ, मतीन अंसारी, तनुज गुप्ता, सुमनेश अग्रवाल रहे।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बेगमपुल की जर्जर सड़क और सर्राफा बाजार में पीएनजी गैस लाइन बिछाने की अनुमति लंबित होने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने बेगमपुल सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
निपुण जैन ने बताया कि मेरठ की लाइफलाइन कही जाने वाली बेगमपुल सड़क पर चार से पांच फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे व्यापारियों, आम नागरिकों और उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उद्योग से जुड़ी समस्या भी रखी।
विज्ञापन
वहीं, नील गली में पीएनजी गैस लाइन बिछाने के मुद्दे में बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी की पहल पर समझौता ज्ञापन भी किया गया था। इसके बावजूद नगर निगम से निर्माण की अनुमति लंबित होने के कारण गेल गैस प्राधिकरण का कार्य रुका हुआ है। इस दौरान गौरव जैन, अश्विनी गुप्ता, निपुण जैन, गिरीश कुमार, फरमानुद्दीन, शरीफ, मतीन अंसारी, तनुज गुप्ता, सुमनेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन