फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The atmosphere got heated after writing Jai Bhim with black ink on Maharana Pratap's board

महाराणा प्रताप के बोर्ड पर कालिख से जय भीम लिखने से गरमाया माहौल

Mon, 11 Aug 2025 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere got heated after writing Jai Bhim with black ink on Maharana Pratap's board
सरूरपुर। गांव गोटका में महाराणा प्रताप के बोर्ड पर जय भीम लिखने के बाद विरोध करते ग्रामीण। संवा
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका के बाहरी छोर पर स्थित गांव के मुख्य द्वार के पास महाराणा प्रताप के बोर्ड पर असामाजिक तत्वों ने कालिख से जय भीम लिख दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महाराणा प्रताप के बोर्ड पर जय भीम लिखा था। इसे लेकर ठाकुर समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ा विरोध जताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। इसे लेकर ग्रामीणों भी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस ने मुख्य द्वार से कालिख को साफ कराते हुए ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन गांव में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed