{"_id":"6a0366f21aa763b83d0090bb","slug":"the-arms-smugglers-were-in-contact-with-criminals-from-baghpat-and-haryana-meerut-news-c-72-1-mct1011-153208-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हथियार तस्कर बागपत व हरियाणा के अपराधियों के थे संपर्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हथियार तस्कर बागपत व हरियाणा के अपराधियों के थे संपर्क में
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की मोबाइल से खंगाल रही अन्य तस्करों की कुंडली
-लिसाड़ी गेट में पकड़ी थी अवैध शस्त्र फैक्टरी,पांच आरोपियों को किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस व स्वाॅट टीम अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांचों आरोपियों के मोबाइल से पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के बागपत, गाजियाबाद, आसपास के जिले व हरियाणा के अपराधियों से संपर्क हैं। आरोपी लगभग डेढ़ साल से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे। गैंग में शामिल दस से अधिक अन्य आरोपी पुलिस के रडार पर है। आरोपियों ने बागपत व हरियाणा में सबसे ज्यादा हथियारों की तस्करी की है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए यक्ष एप की मदद ले रही है।
पुलिस ने सोमवार को लिसाड़ी गेट में एक मकान पर छापा मारकर वार्ड-30 की जिला पंचायत सदस्य मुन्नी बेगम के बेटे मोइन व गैंग सरगना विकासपुरी जनकपुरी निवासी अमजद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस नामजद आरोपी मुकुल व कामिल के अलावा अन्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोमवार को स्वॉट व थाना पुलिस ने चमड़ा पैंठ वाली गली में दिलशाद के ससुर के मकान पर छापा मारा था। पुलिस को मौके से एक पिस्टल, एक तमंचा, 11 अर्द्ध निर्मित मैगजीन, पिस्टल की नाल समेत दस से ज्यादा अधबने हथियार बरामद हुए थे। हथियार मकान की तीसरी मंजिल पर बनाए जा रहे थे। मौके से पुलिस ने मूल निवासी किठौर और वर्तमान में ट्रांसफार्मर वाली गली लोहिया नगर निवासी मोईन, ब्रह्मपुरी निवासी शादाब, विकासपुरी जनकपुरी निवासी अमजद, और शास्त्रीनगर सेक्टर 11 निवासी हसीन उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा ब्रह्मपुरी निवासी कामिल और परतापुर निवासी मुकुल भाग गए थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी हथियारों की तस्करी और बनाने के मामले में पहले भी जेल जा चुके है। एसपी सिटी के अनुसार, गैंग सरगना अमजद गाजियाबाद में एक हथियार की दुकान में हथियार ठीक करने का काम करता था। वहां पर काम सीखने के बाद अवैध हथियार बनाने शुरू कर दिए थे। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस की दो टीम गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा। जेल में बंद पांचों आरोपियों से दोबारा से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --