फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the allegent of vidhayak for former minsiter

विधायक पर लगा पूर्व मंत्री के बारे अपशब्द बोलने का आरोप

Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
the allegent of vidhayak for former minsiter
पूर्व मंत्री के मामले में प्रेस वार्ता करते सर्व समाज के लोग। - फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। सर्व समाज के कुछ गणमान्य लोगों की ओर से ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ आदि ने कहा कि पूर्व मंत्री जगबीर सिंह का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बहुत जल्द सर्व समाज के सम्मानित लोगों से मिलकर अहंकारी प्रतिनिधियों को उखाड़ने के लिए विशाल महापंचायत का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन

गार्डन सिटी मंडप में आयोजित सर्व समाज की ओर से कुछ गणमान्य लोगों ने प्रेस वार्ता की। जिसमें मवाना ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ, जयवीर सिंह भिडवारा, अभिषेक गुर्जर व सचिन ने विचार रखते हुए कहा कि गांव भिडवारा के दो पक्षों में रास्ते का विवाद था। जिसमें लोग पूर्व मंत्री जगबीर सिंह के पास गए थे, जानकारी मिली की उक्त मामले में विधायक का हस्तक्षेप है। जिस पर पूर्व मंत्री ने उन लोगों को विधायक के पास भेज दिया। वहां विधायक ने पूर्व मंत्री के संबंध में जो अपशब्द कहे वे उचित नहीं थे। इस संबंध में सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पोस्टों को बंद किए जाने की मांग लोगों से की गई। वक्ताओं ने कहा कि अंहकार विनाश का कारण होता है। समाज ही विधायक बनाता है। पूर्व मंत्री हमारे सम्मानित हैं। उनसे इस संबध में बात की तो पूर्व मंत्री ने इस विषय पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि दो दिन में अगर विधायक ने इस विषय में माफी नहीं मांगी तो महापंचायत में आगे का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री का करते हैं सम्मान: विधायक
विधायक दिनेश खटीक का कहना है कि उनके बारे में गलत कहा जा रहा है। पूर्व मंत्री से उनके अच्छे संबंध हैं, वे उनका पूरा सम्मान करते हैं। पूर्व मंत्री ने ही दोनों पक्षों को उनके पास भेजा था। उनके कहने पर ही दोनों पक्षों को बैठाया गया था। जिसमें निर्णय हुआ था कि जिसका रास्ता है, उसने सही गेट लगाया है। जिन लोगों को पूर्व मंत्री ने उनके पास भेजा था, वे जबरन उक्त गेट को उखड़वाना चाहते थे। जिस गलत कार्य को उन्होंने नहीं करवाया। इसलिए उन पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed