फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who robbed a 58-year-old woman's earrings was sent to jail

58 साल की महिला से कुंडल लूटने वाले आरोपी को भेजा जेल

Sun, 04 May 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The accused who robbed a 58-year-old woman's earrings was sent to jail
मेरठ। भवानी पुरम में महिला से कुंडल लूटने वाले आरोपी को मेडिकल पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। भवानी पुरम में प्रतीक कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। 21 अप्रैल को एक लुटेरे ने उनकी मां 58 वर्षीय मुन्नी देवी का एक कुंडल और 12 हजार की नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस संबंध में मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को आरोपी सुभाष नगर निवासी अनिल भवानी पुरम में घूम रहा था। तभी मुन्नी देवी की नजर आरोपी पर पड़ गई। उसे पहचानने के बाद पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। इससे मुन्नी देवी के हाथ में गंभीर चोट आई है। लेकिन मुन्नी देवी आरोपी का हाथ नहीं छोड़ा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कुंडल साढ़े सात हजार रुपये में बेच दिया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed