फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who married a woman in court by hiding his religion was sent to jail.

Meerut News: धर्म छिपाकर महिला से कोर्ट मैरिज करने वाला आरोपी जेल भेजा

Thu, 06 Nov 2025 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
The accused who married a woman in court by hiding his religion was sent to jail.
धर्म छिपाकर महिला से कोर्ट मैरिज करने वाला आरोपी नासिर जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया। (स्त्रोत प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। धर्म छिपाकर हिंदू महिला से कोर्ट मैरिज करने और महिला द्वारा अधिकार मांगने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नासिर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
मोहल्ला तिहाई निवासी महिला ने मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नासिर पर धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाकर पंजाब ले जाकर कोर्ट मैरिज करने व बाद में नमाज पढ़ने व बच्चों को मदरसे में भर्ती करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोपी, उसकी पत्नी, पिता और भाई पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी नासिर, हनीफ, हनीश व रुखसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



नासिर के मोबाइल से खुले राज
आरोपी नासिर का के मोबाइल खुला तो उसने और भी राज खोल दिए। फोन से पता चला कि आरोपी सट्टे की खाईबाडी भी करता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से एक रजिस्टर, एक पैन, एक कैलकुलेटर व 600 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed