फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of robbing medicines from a running canter and injuring the driver and helper has been arrested

Meerut News: दौड़ते कैंटर से दवाई लूटने और चालक-हेल्पर को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 07:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:55 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbing medicines from a running canter and injuring the driver and helper has been arrested
जानीखुर्द (मेरठ)। दो माह पूर्व कांवड़ मार्ग पर सिवाल के पास चलते कैंटर से दवाई की पेटी लूटने, चालक और परिचालक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

गंगनहर कांवड़ मार्ग पर दो माह पूर्व अज्ञात बदमाशों ने कस्बा सिवाल के पास चलते कैंटर से एक दर्जन से ज्यादा दवाई की पेटी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक सनाउल्ला और हेल्पर भूरा निवासी सोनीपत को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शनिवार को घटना में शामिल बदमाश साजिद पुत्र वाजिद निवासी फ्रैंडस काॅलोनी खुशहाल नगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को चोरी की गई दवाई की एक पेटी, एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साजिद के खिलाफ कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed