{"_id":"6912164a4388c15fb9094ab3","slug":"the-accused-of-firing-at-the-pradhans-house-was-arrested-in-an-encounter-he-was-shot-in-the-leg-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1024949-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रधान के घर फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रधान के घर फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना पुलिस व स्वाट टीम देहात ने मुठभेड़ के दौरान पाली गांव में हुई फायरिंग के आरोपी आशीष उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पाली गांव में ग्राम प्रधान के घर कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष उर्फ मास्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस देर रात घटना में प्रयुक्त असलाह की बरामदगी के लिए थाने से उसे उसके बताए स्थान पर ले गई। सैफपुर से गणेशपुर जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास आरोपी आशीष उर्फ मास्टर ने पेड़ के पास छिपाकर रखे हुए तमंचे से पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
यह था मामला
क्षेत्र के पाली गांव में गत सप्ताह कार सवार युवकों ने ग्राम प्रधान सरिता के घर पर फायरिंग की थी। इसमें प्रधान के देवर सतेंद्र ने गांव के की आशीष उर्फ मास्टर, आकाश व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अभी इस मामले में नाम दर्ज आरोपी आकाश और तीन अज्ञात वांछित हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।