फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused named in the murder of Sompal of Kunda arrested, was shot on June 29 in a dispute over agricultural land

कुंडा के सोमपाल की हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार, कृषि भूमि के विवाद में 29 जून को मार दी थी गोली

Sat, 31 Jul 2021 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
The accused named in the murder of Sompal of Kunda arrested, was shot on June 29 in a dispute over agricultural land
कुंडा के सोमपाल की हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार, कृषि भूमि के विवाद में 29 जून को मार दी थी गोली
विज्ञापन

फलावदा। गांव कुंडा निवासी सोमपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
कृषि भूमि के विवाद में 29 जून की रात गांव कुंडा में सोमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। मृतक के भाई यशपाल ने गन्ने की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कर नष्ट करने तथा विरोध करने पर सोमपाल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपी बिजेंद्र पुत्र हेम सिंह को गांव महलका बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, नामजद आरोपी महताब, विकास, अरुण, कृष्णपाल व विकास पहले ही जेल जा चुके हैं। थाना प्रभारी शिव वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाड़पुर में बहन के घर आए युवक की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फलावदा। क्षेत्र के गांव झिंझाड़पुर में बहन के घर रह रहे गांव बटावली निवासी संजय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई विरेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस संजय के हत्यारों का सुराग लगाने में जुट गई है।

बृहस्पतिवार को गांव झिंझाड़पुर में बहन प्रमिला के घर आए बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव बटावली निवासी संजय पुत्र राजेंद्र की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उसका शव मकान के बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला था। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के संबंध में मृतक के भाई वीरेंद्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों को पकड़ना तो दूर पुलिस घटना का खुलासा तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed