फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused molested three girl students in front of SP City residence in Meerut

बेटियां नहीं सुरक्षित: एसपी सिटी आवास के सामने छेड़छाड़, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश, एक आरोपी की जमकर धुनाई

Sat, 06 May 2023 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 May 2023 09:31 PM IST
सार

UP News : मेरठ में बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। शनिवार को एसपी सिटी आवास के सामने मनचलों ने तीन छात्राओं से छेड़छाड़ की और एक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
The accused molested three girl students in front of SP City residence in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एसपी सिटी आवास के सामने बाइक पर सवार मनचलों ने तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। एक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश भी की। छात्राओं ने शोर मचाया तो एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरा आरोपी दबोच लिया गया। उसे पीटा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को कॉल भी किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में आरोपी ने माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


यह घटना दोपहर 1:40 बजे की है। छीपी टैंक के पास स्थित एक स्कूल की तीन छात्राएं पैदल बातें करती हुईं अपने घर जा रहीं थीं। एसपी सिटी आवास के सामने एक बाइक पर सवार दो मनचले आए। उन्होंने फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। पहले तो छात्राओं ने नजरअंदाज किया, लेकिन मनचले नहीं माने और छात्राओं को परेशान करते रहे। एक मनचले ने छात्रा को जबरन बैठाने की कोशिश की। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के व्यापारी और लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: जहां लिख दिया JDS, उसका मालिक बन जाता था कुख्यात, इन कारनामों में था माहिर

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। शहर का हाल देखिए, इस दौरान एसपी सिटी की गारद यह सब देखती रही। आरोप है कि पुलिस ने फोन तक नहीं उठाए। इसके बाद आरोपी को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन समर बहादुर सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव का कार्यक्रम बदला, अब मेरठ में आठ मई को करेंगे रोड शो, हर तरफ नजर आएगी साइकिल

आरोपी करता रहा गुमराह
लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। मोबाइल में कुछ युवतियों के नंबर मिले। जब आरोपी से उसका पता पूछा गया तो कभी उसने अब्दुल्लापुर का रहने वाला बताया तो कभी राली चौहान का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed