फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teseeldaar ki kursi par kaabij mahila kisaan

तहसीलदार की कुर्सी पर काबिज महिला किसान

Sat, 30 Dec 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
teseeldaar ki kursi par kaabij mahila kisaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रतिकर को लेकर एमडीए कार्यालय पर चल रहे धरने में बैठी महिला किसानों ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। महिलाएं एमडीए तहसीलदार के कार्यालय में जाकर उनकी सीट पर काबिज हो गईं। मेज पर चूड़ियां रख दीं और कहा कि किसान अपना हक लेकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

किसानों की रानी झांसी ब्रिगेड की महिलाएं शुक्रवार को अचानक तहसीलदार करनवीर सिंह के कार्यालय में उन्हें चूड़ी पहनाने का एलान करते हुए पहुंच गईं। वहां तहसीलदार के न मिलने पर हंगामा किया। पहले उनकी कुर्सी उलट दी और बाद में एक महिला किसान उस पर बैठ गई। यहां चूड़ियां रखते हुए कहा कि यदि अधिकारी नहीं सुधरे तो महिला किसान उन्हें सुधारने का काम करेंगी। किसानों ने शनिवार को एमडीए अधिकारियों का मुंह काला करने का भी एलान किया।
विज्ञापन


बिगड़ती जा रही महिला किसान की हालत
धरना स्थल पर बीमार हुई कसेरूबक्सर निवासी पुष्पा देवी की हालत बिगड़ती जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान अपनी एंबुलेंस से पुष्पा देवी को अस्पताल ले जाना चाहते थे। लेकिन एमडीए अधिकारियों ने मेन गेट पर ताला लगा रखा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सही नहीं है। कई और महिला किसानों की तबीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरनास्थल छोड़ने से किया इंकार
कई महिला किसानों के साथ छोटी बच्च्यिाें को किसानों ने शुक्रवार को घर जाने को कहा पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कई बच्चियों ने तो माइक से किसानों को संबोधित भी किया। उन्होंने साफ कहा कि वे भी धरने पर मौजूद रहेंगी।


निपटवाएंगे इस मसले को: आयुक्त
मैं बाहर हूूं। यहां आते ही सबसे पहले इसी मसले पर बात करूंगा। किसानों की इस समस्या को निपटवाया जाएगा। एमडीए अधिकारियों से लेकर शासन स्तर पर बात की जाएगी। - डा. प्रभात कुमार, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed