{"_id":"6ac6174968f969323a05af31","slug":"telecom-department-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1323035-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीएसएनएल पेंशनर्स का फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस बंद करने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीएसएनएल पेंशनर्स का फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस बंद करने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
.. महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी कर जताया विरोध
....मेडिकल भत्ता जल्द बहाल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बीएसएनएल पेंशनर्स का 1000 रुपये का निश्चित चिकित्सा भत्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय बीएसएनएल दूरसंचार पेंशनर्स एसोसिएशन और अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की संयुक्त समिति, बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन की मेरठ समिति द्वारा प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सुबह 11 बजे बीएसएनएल महाप्रबंधक, मेरठ कार्यालय के समक्ष पेंशनर्स ने जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
कॉमरेड नरेश पाल ने कहा कि प्रबंधन पेंशनरों को बीएसएनएल से मिलने वाली सभी सुविधाओं को बंद करना चाहता है। इसी के विरोध में यह सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की सुविधाओं में कटौती किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन मेरठ के जिला सचिव कॉमरेड आरसी शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स को मिलने वाला निश्चित चिकित्सा भत्ता तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अविलंब 1000 रुपये का निश्चित चिकित्सा भत्ता दोबारा शुरू नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दोनों संगठनों से जुड़े पेंशनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय बीएसएनएल दूरसंचार पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पश्चिम परिमंडल के परिमंडल सचिव कॉमरेड नरेश पाल, अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन मेरठ के जिला सचिव कॉमरेड आरसी शर्मा, अखिल भारतीय बीएसएनएल दूरसंचार पेंशनर्स एसोसिएशन मेरठ के जिला सचिव कॉमरेड रामस्वरूप ने बीएसएनएल प्रबंधन की पेंशनर विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की।