फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager raped at home in Tipinagar

टीपीनगर में किशोरी को घर बुलाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Mar 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped at home in Tipinagar
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को घर बुलाया गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो क्लिप बना ली और दो सप्ताह से किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। पता चलने पर परिजन किशोरी को लेकर टीपीनगर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपी युवक पर दुष्कर्म और परिवार के चार लोगों पर अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना 27 फरवरी की है। किशोरी को पड़ोस की लड़की अपने घर बुलाकर ले गई थी। बाद में किशोरी जब अपने घर आने लगी तभी आरोपी युवक ने किशोरी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। किशोरी ने बदहवास हालत में आरोपी युवक के परिजनों को बताया। लेकिन युवक की पत्नी और और परिवार के अन्य लोगों को किशोरी को ही धमकाया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने किशोरी को डरा धमकाकर घर भेज दिया। आरोपी युवक ने वीडियो क्लिप भी बना ली और पीड़िता को धमकी दी कि यदि घर पर या थाने में शिकायत की तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा। एसपी सिटी एएन सिंह ने बताया कि आरोपी अमित, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed