फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager murdered after brutality, was missing for 18 days, dogs were scratching the dead body in drain

Meerut: दरिंदगी के बाद किशोरी की हत्या, 18 दिन से थी लापता, नाले में पड़े शव को नोच रहे थे कुत्ते

Thu, 08 Feb 2024 09:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

मेरठ के कलियागढ़ी से 20 जनवरी को लापता हुई किशोरी का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों ने दरिंदगी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Teenager murdered after brutality, was missing for 18 days, dogs were scratching the dead body in drain
शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में कीर्ति पैलेस के पास नाले में बुधवार को किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी की पहचान हो गई है। वह 18 दिन से लापता थी। उसका अपहरण करने के बाद हत्या की गई। हत्यारे ने शव को नाले में फेंक दिया। परिजनों ने दरिंदगी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। रात में सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। अपहरण और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  West UP News Live: मेरठ बार एसो. का चुनाव आज, 3461 सदस्य करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 20 जनवरी की सुबह 11 बजे घर से दुकान पर कुछ खाने का सामान लेने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। उन्होंने मेडिकल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार वाले लगातार क्षेत्र में दीवारों पर पोस्टर लगाकर तलाश कर रहे थे। बुधवार शाम तीन बजे कुछ लोगों ने नाले में कूड़े के बीच किशोरी का शव पड़ा देखा।

सूचना पर मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह, सीओ सिविल लाइन और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। किशोरी के पिता ने मौके पर जाकर उसकी पहचान की। पिता ने बताया कि शव अर्धनग्न हालत में मिला है, उसके साथ दरिंदगी की गई है।

उन्होंने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: लाक्षागृह पर कोर्ट के फैसले पर आज अपील करेगा मुस्लिम पक्ष, यहीं हुई थी पांडवों को जिंदा जलाने की साजिश

बेटी का शव देखकर मचा कोहराम
बेटी का सड़ा-गला शव देखकर पिता बदहवास हो गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता का कहना है कि पुलिस बरामदगी का आश्वासन दे रही थी, लेकिन 18 दिन बाद बेटी की लाश मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि किशोरी जब दुकान से सामान लेने निकली तो उसे रास्ते में किसी ने अगवा कर लिया। दरिंदगी के बाद हत्या कर दी। शव को रात के अंधेरे में नाले में फेंक दिया।
 
शव को नोंच रहे थे कुत्ते
नाले में जहां पर शव मिला है उससे कुछ दूर टेंट कर्मचारी सामान को सुखाने गए थे। उन्होंने वहां देखा तो कुत्ते अर्धनग्न शव को नोंच रहे थे। आंते निकली हुई थीं। कुत्तों को भगाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
 
किशोरी की हत्या के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कराई जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed