फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager kidnapped and brutalized for four hours

Meerut News: किशोरी को अगवा कर चार घंटे की दरिंदगी

Sun, 08 Sep 2024 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and brutalized for four hours
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी काे अगवा कर शनिवार को चार घंटे तक दरिंदगी की गई। लोगों ने हंगामा कर पड़ोसी तालिब और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी बदहवास और निर्वस्त्र हालत में पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तालिब और उसकी मां जरीदा पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित एक काॅलोनी में 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह भाई और मां मजदूरी पर गए थे। पड़ोसी तालिब चाचा का मकान दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ एक घर में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि तालिब ने दो दोस्तों को भी फोन कर मौके पर बुलाकर पीड़िता का मुंह दबाकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। आरोपी चार घंटे तक किशोरी से दरिंदगी करते रहे। जब किशोरी के भाई व मां काम से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। परिजन किशोरी को तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्हें किशोरी बदहवास और निर्वस्त्र हालत में मिली। परिजन व अन्य लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सीओ कोतवाली, लोहिया नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच की। पुलिस ने अस्पताल में ही किशोरी के बयान दर्ज किए। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। तालिब की मां पर आरोपी की मदद व पीड़िता के कपड़े बदलवाने का आरोप है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पीड़िता की मां ने तालिब नाम के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच कराई जा रही है। यदि किसी का नाम सामने आएगा तो उसे भी मुकदमे में आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed