फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager falls from roof due to monkey attack in Brahmapuri, fractures in both legs

Meerut News: ब्रह्मपुरी में बंदरों के हमले से किशोर छत से गिरा, दोनों पैर में फ्रैक्चर

Tue, 25 Feb 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teenager falls from roof due to monkey attack in Brahmapuri, fractures in both legs
मेरठ। शहर में बंदरों द्वारा हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को ब्रह्मपुरी में बंदरों के हमले से एक किशोर छत से गिर गया, उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर आ गया। स्थानीय पार्षद अनिल वर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। पार्षद ने घटना के बारे में नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों को बताया है, बावजूद इसके वहां कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी महेंद्र सिंह का 12 साल का बेटा विनीत अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान बंदरों ने विनीत पर हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने के चक्कर में छत से गिर गया। किशोर की चीखपुकार सुनकर परिवार और स्थानीय लोग दौड़े। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर आ गया। इसकी जानकारी पर पार्षद मौके पर पहुंचे। पार्षद अनिल वर्मा ने बताया कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार नगर निगम में इसकी शिकायत की, लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। नगर निगम बंदरों को पकड़ने का ठीकरा वन विभाग पर फोड़ देता है। वन विभाग के अधिकारी बंदर को वन्य जीव से बाहर बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ देते हैं। महापौर ने भी दोनों विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed