फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teasing to teen ager

बुढाना गेट पर युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Tue, 30 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
teasing to teen ager
मेरठ। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के सामने सोमवार को एक छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर धुन दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपी कई दिनों से परेशान कर रहा था। भाजपाइयों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली थानाक्षेत्र निवासी इंटर की एक छात्रा स्कूटी से सोमवार को बाजार से लौट रही थी। आरोप है कि बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के सामने शाहरुख निवासी गोलाकुआं कोतवाली ने उससे छेड़छाड़ कर दी। लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसकी जानकारी लगते ही छात्रा के परिजन पहुंच गए। आरोपी शाहरुख को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से पीछा करता था। यह बात छात्रा बता चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। आरोपी ने बताया कि वह छात्रा को काफी दिनों से जानता है। गफलत में उसने आरोप लगाया है, जिस पर छात्रा के परिजन भड़क गए। यह जानकारी लगने पर भाजपा नेता अंकुर गोयल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और आरोपी पर मजबूत कार्रवाई की मांग की। मामला तूल पकड़ने से पहले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी शाहरुख पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर किया जाएगा। छात्रा से छेड़खानी की वारदात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसका पुराना रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed