{"_id":"68b5b8a6fac0699f6f073bc3","slug":"teachers-should-make-voters-aware-vivek-rastogi-meerut-news-c-14-1-mrt1050-963443-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करें शिक्षक : विवेक रस्तोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करें शिक्षक : विवेक रस्तोगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाजपा की बैठक सोमवार को छत्रपति शिवाजी स्मारक जीरो माइल स्टोन पर आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बैठक में कहा कि एमएलसी चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए न सिर्फ एक चुनाव है, बल्कि संगठन की शक्ति, अनुशासन और जनसंपर्क कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि सभी संयोजक बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं को जागरूक करें और पार्टी के समर्थन में वातावरण तैयार करें।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग कार्य योजना तैयार कर चुनाव की दृष्टि से आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाएंगी। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी का भाव लेकर कार्य करना होगा जिससे पार्टी इन चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके। एमएलसी स्नातक संयोजक चरण सिंह लिसाड़ी एमएलसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संयोजक करुणेश नंदन गर्ग (पूर्व अध्यक्ष) और सह संयोजक राकेश रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, अंशुल गुप्ता, ओपी सिंह तथा राज कुमार मांगलिक आदि मौजूद रहे।