फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers in secondary schools will maintain diaries, and students will be able to download textbooks.

Meerut News: माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक रखेंगे डायरी, विद्यार्थी डाउनलोड कर सकेंगे पुस्तकें

Thu, 26 Mar 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers in secondary schools will maintain diaries, and students will be able to download textbooks.
- एक अप्रैल से होगा बदलाव, कॅरिअर गाइडेंस और डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए शैक्षिक पंचांग (एकेडमिक कैलेंडर) जारी कर दिया है। नए शैक्षिक सत्र से माध्यमिक विद्यालयों में काफी बदलाव नजर आएंगे। अब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक अधिकारी, सेवा योजना अधिकारी, न्यायिक सेवा अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को कॅरिअर के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं, कक्षा नौ से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल 'पंख' पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति और प्रयासों पर फीडबैक देने के लिए छात्र डायरी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिक्षक भी रखेंगे डायरी, विद्यार्थी डाउनलोड कर सकेंगे पुस्तकें
सभी शिक्षकों को शिक्षक डायरी दी जाएगी। इसमें उनकी शिक्षण योजना, दैनिक कार्य और अन्य गतिविधियों का उल्लेख होगा। प्रधानाचार्य और निरीक्षण अधिकारी नियमित रूप से इस डायरी का अवलोकन करेंगे। वहीं, शैक्षणिक गतिविधियों में जीवन कौशल शिक्षा को शामिल करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में सप्ताह में दो वादन (असेंबली/वाद-विवाद) निर्धारित किए गए हैं। पाठ्यक्रम और डिजिटल संसाधन एनसीआरटी की पाठ्य पुस्तकें दीक्षा पोर्टल पर ई-बुक्स के रूप में उपलब्ध हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर इनके लिंक दिए गए हैं। यहां से विद्यार्थी पुस्तकें डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य शिक्षण सामग्री भी दीक्षा पोर्टल और यूट्यूब पर उपलब्ध है। विद्यालयों में केवल परिषद द्वारा मुद्रित पाठ्यपुस्तकों से ही पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

पंजीकृत विद्यार्थियों की होगी लॉगिन आईडी
सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की ईमेल लॉगिन आईडी बनवाई जाएगी। स्मार्ट क्लासेस और सूचना प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के अधिक उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यार्थियों को ईमेल के व्यावहारिक उपयोग के साथ खान एकेडमी, द टीचर एप, मनोदर्पण पोर्टल और माई कॅरिअर एडवाइजर एप जैसे ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म्स के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने नए सत्र में इन बदलावों से विद्यालयों का माहौल पूरी तरह बदलने की उम्मीद जताई है। यह पहल विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक बनाने और डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed