फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Target Cricket Academy and Friends Cricket Academy won the matches

Meerut News: टारगेट क्रिकेट एकेडमी और फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते

Mon, 12 Jan 2026 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Target Cricket Academy and Friends Cricket Academy won the matches
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट ग्राउंड व श्रीनाथ क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। इसमें टारगेट क्रिकेट एकेडमी और फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते।
विज्ञापन

पंचवटी क्रिकेट ग्राउंड पर टारगेट व अहलावत क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। अहलावत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर टारगेट एकेडमी को 175 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें वेदांश ने 41, नैतिक ने 30, शिवांश ने 26 रन बनाए। टारगेट एकेडमी के गेंदबाज जिया ने तीन व अंश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट एकेडमी की टीम ने 27.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 178 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। शुभम ने 66 रन बनाए। टारगेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी व फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट खोकर वैश्णवी एकेडमी को 282 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसमें आरव वशिष्ठ ने 91 रन, प्रतीक तोमर ने 67 रन व वैभव ने 57 रन बनाए। वैष्णवी एकेडमी के गेंदबाज शुभम नागर ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैष्णवी एकेडमी की टीम 18. 4 ओवर में मात्र 89 रन पर सिमट गई। इस मौके पर कोच उमेश ने सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed