फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tarannum will get the university gold medal

तरन्नुम को मिलेगा विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल

Tue, 12 Aug 2025 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Tarannum will get the university gold medal
सरधना। विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडल के लिए नामित छात्रा तरन्नुम त्यागी। स्वयं
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा तरन्नुम त्यागी निवासी गांव कालंद ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमए हिंदी 2025 में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। तरन्नुम त्यागी ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

तरन्नुम किसान परिवार से संबंध रखती है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से परिवार, गांव और कॉलेज में खुशी का माहौल है। इसी पाठ्यक्रम में सरधना निवासी छात्रा सुंबुल ने 84.47 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्या प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना ने दोनों छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। एमए हिंदी पाठ्यक्रम की संयुक्त अनंतिम श्रेष्ठता सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। इस दौरान डॉ. महेश पालीवॉल, डॉ. विदुषी, डॉ. राहत, राजेश्वरी, डॉ. शहला अंसारी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed