यूपी: युवती से छेड़छाड़, युवक को धारदार हथियारों से काटकर मार डाला, कई की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इस शहर में युवती से हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर एक युवक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। जबकि कई की हालत गंभीर है।
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की है। दोघट के दाहा गांव में तीन दिन पूर्व हुई युवती से छेड़छाड़ के मामले को लेकर युवक की धारदार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई। हमले में तीन युवक घायल भी हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दाहा निवासी पप्पन पुत्र यासीन व यूसुफपुत्र बुंदू के मकान आस-पास हैं। तीन दिन पहले पप्पन के चचेरे भाई भूरे पुत्र आजाद ने यूसुफपक्ष की लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर उनमें झगड़ा हो गया था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। शुक्रवार को फिर से पप्पन पक्ष के युवक ने यूसुफपक्ष की लड़की से छेड़छाड़ की। युवती की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार को पप्पन अपने चचेरे भाई मित्तल के घर पर बैठा हुआ था तभी यूसुफपक्ष ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और पप्पन पर छूरे से ताबड़-तोड़ वार कर दिए। घर पर मौजूद अन्य लोग जान बचाकर भागे लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला लिया। जिसमें पप्पन, मित्तल पुत्र शरीफ, फारूख पुत्र यासीन, आजाद पुत्र शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने पप्पन (35) को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में यासीन ने यूसुफ पुत्र बुंदू, राशिद, हासिम व कासिम पुत्रगण यूसुफ, इरशाद पुत्र स्व. हकीमुद्दीन निवासीगण दाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी हासिम फरार है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पढ़ें : दोस्तों ने बलकटी से काटकर मार डाला, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान
तीन दिन पहले यूसुफ पक्ष की लडक़ी से छेड़छाड़ के मामले की पुलिस को पूरी जानकारी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बिरादरी के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया। यदि पुलिस इस मामले में पहले ही कोई कार्रवाई करती तो शायद एक युवक की जान बचाई जा सकती थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि उन्हें युवती से छेड़छाड़ के मामले की जानकारी नहीं थी और न ही किसी ने थाने में शिकायत की।
कपड़ा व्यापारी था युवक
पप्पन कपड़ा व्यापारी था, जो दूसरे प्रदेशों में कपड़ा बेचने का काम करता था। छेड़छाड़ के मामले में फैसले को लेकर वह घर पर आया हुआ था। उसके पांच बच्चे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।
तीन दिन पहले लड़की के साथ पकड़ा गया था युवक
ग्रामीणों ने बताया कि पप्पन के चचेरे भाई भूरे का यूसुफ पक्ष की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले भूरे को लड़की के साथ परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। लड़की के परिजनों ने भूरे की पिटाई भी की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में फैसला कराया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/