फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed by friends in Baghpat, two people arrested

दोस्तों ने बलकटी से काटकर मार डाला, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश

Thu, 12 Apr 2018 11:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 12 Apr 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by friends in Baghpat, two people arrested
जांच करती पुलिस और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जिन दोस्तों के साथ रात-दिन खेलना, घूमना और यहां तक कि हर दुख-सुख में साथ रहना, उसे क्या पता था कि ये ही उसकी जान के दुश्मन बनेंगे। बलकटी से काटकर निर्मम हत्या, जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां बड़ौत के ट्यौढ़ी गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्तों ने ही दुकानदार की बलकटी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। रात के समय शव को गली में घसीटते हुए सौ मीटर दूर तालाब के किनारे फेंक दिया। सुबह होने पर युवक की लाश देखी तो ग्रामीण सन्न रह गए। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


वहीं जानकारी मिलते ही एसपी जयप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने एक घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। एसपी के आश्वासन पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। इस मामले में मृतक के भाई ने चार युवकों को नामजद कराते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यौढ़ी गांव निवासी रामकुमार शर्मा का 25 वर्षीय बेटा अंकित गांव में ही चाय-समोसे की दुकान चलाता था। मंगलवार की देर शाम गांव के चार दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। बुधवार की सुबह युवक का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। उसका चेहरा तालाब के अंदर डूबा हुआ था। युवक की बलकटी से काटकर निमर्म हत्या की गई थी। उसके चेहरे पर बलकटी से प्रहार किया गया।

पढ़ें : PHOTOS: कलयुगी पिता ने ये क्या कर डाला... हर कोई देखकर हैरान

Youth killed by friends in Baghpat, two people arrested
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई। परिजनों की मांग थी कि पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही शव उठने देंगे। एसपी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस आश्वासन पर एक घंटे बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। इस संबंध में मृतक के भाई पिंटू शर्मा ने छोटू पुत्र सतपाल, मोनू पुत्र रोहताश, मन्नु पुत्र नन्हें, सचिन पुत्र जगदीश व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छोटू और मोनू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed