{"_id":"58e761154f1c1b68625b48e2","slug":"suspect-was-caught-while-roaming-in-kent-area-told-myself-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध, खुद को बताया पाकिस्तान का निवासी! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध, खुद को बताया पाकिस्तान का निवासी!
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 09 Apr 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध गिरफ्तार
मेरठ में सेना के जवानों ने शुक्रवार को कैंट इलाके में एक संदिग्ध को घूमते हुए पकड़ लिया। इसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया हो, इससे कुछ दिनों पहले भी एक संदिग्ध को कैंट इलाके से हिरासत में लिया गया था। शहर में संदिग्ध के घुसने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सभी अफसरों को अलर्ट कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति खुद को कभी पाकिस्तान का तो कभी हरियाणा का निवासी बता रहा है। वह अपना नाम राहुल जैन बता रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है, अफसरों का कहना है कि आगे की कार्रवाई उसके सच बोलने के बाद ही होगी।
विज्ञापन