फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   supr speciality

अगले साल सुुपर स्पेशियलिटी अपने शहर में

Tue, 31 May 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
supr speciality
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जिले को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सौगात मिल गई है। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपए की लागत से इसका भी निर्माण शुरू हो चुका है। इस हॉस्पिटल में वर्ष-2017 के अंत तक इलाज शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मरीजों को बाईपास सर्जरी और न्यूरो फिजीशियन जैसी सात सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं मेडिकल कॉलेज में ही मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन वर्ष-2009 से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए प्रयासरत था।
यूपीए सरकार के कार्यकाल में ही इस पर मुहर लग गई थी, लेकिन धनराशि आवंटित नहीं हो पाई थी। अब केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण का जिम्मा सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) को सौंपा गया है। निर्माण की अवधि 13 से 24 महीने रखी गई है। निर्माण इकाई ने नई इमरजेंसी के पास खाली जमीन पर बिल्डिंग बनानी शुरू कर दी है। यह वेस्ट यूपी का इकलौता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा। इससे वेस्ट यूपी के मरीजों को तमाम बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली का रुख नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा भी होगी बेहतर
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का दर्जा मिलने से मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा भी बेहतर होगी। यहां सात सुपर स्पेशियलिटी विभाग यूरोलॉजी, बर्न एंड री कंस्ट्रक्शन, न्यूरोलॉजी, कार्डियोथेरेपी की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, यहां न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी विभाग पहले से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विभाग आएंगे सुपर स्पेशियलिटी में
1- कार्डियोलॉजी
2- कार्डियो थेरेपी
3- यूरोलॉजी
4- नेफ्रोलॉजी
5- बर्न एंड री कंस्ट्रक्शन
6- न्यूरो सर्जरी
7- न्यूरोलॉजी

निर्माण पर खर्च होंगे 70 करोड़
केंद्र सरकार की ओर से सुपर स्पेशियलिटी के लिए 150 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें से 70 करोड़ रुपये में निर्माण कार्य होगा। शेष 80 करोड़ रुपये में सभी प्रकार के मेडिकल उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed