{"_id":"608724788ebc3e8d2f36c491","slug":"supporters-clash-during-polling-in-nangli-laliana-and-shakarpur-kithor-news-mrt536143118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगली, ललियाना और शकरपुर में मतदान के दौरान समर्थक भिडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगली, ललियाना और शकरपुर में मतदान के दौरान समर्थक भिडे़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगली, ललियाना और शकरपुर में मतदान के दौरान समर्थक भिडे़
किठौर। क्षेत्र के विभिन्न गांव में मतदान के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक भिड़े। कई जगह मारपीट हुई। पुलिस ने लाठियां फटकारी। बहरोड़ा में जनसेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर छापा मारा।
नंगली गांव में ग्रामीणों ने बूथ पर प्रत्याशी द्वारा रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, बीडीसी प्रत्याशी ने फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया। राधना में भी पुलिस ने फर्जी मतदान की सूचना पर युवकों को दौड़ा लिया। इंद्रपुरा में प्रत्याशी द्वारा बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया गया। वहीं गोविंदपुर शकरपुर में जिला पंचायत के वार्ड 30 से भाजपा प्रत्याशी की अन्य प्रत्याशी से किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। ललियाना में मामूली बात को लेकर दो प्रधान पद के प्रत्याशी पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार को भेजा।
उधर, बहरोड़ा में पुलिस ने एक जन सेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पाकर संचालक को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि जनसेवा संचालक नए फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोटरों को दे रहा था, पुलिस जांच में जुटी है।