Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Voter List 2026: 50,642 Voters Added Across Seven Constituencies, Meerut South Records Highest Increase

मिशन 2027: मेरठ में सातों विधानसभा क्षेत्रों में 50,642 नए मतदाता बढ़े, दक्षिण में सबसे ज्यादा 12,162 का इजाफा

Wed, 18 Nov 2026 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Nov 2026 11:28 AM IST
सार

मेरठ में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद सातों विधानसभा क्षेत्रों में 50,642 मतदाता बढ़े हैं। मेरठ दक्षिण में सर्वाधिक 12,162 की वृद्धि हुई, जबकि एसआईआर से पहले के मुकाबले जिले में अब भी 4.55 लाख मतदाता कम हैं।

विज्ञापन
Meerut Voter List 2026: 50,642 Voters Added Across Seven Constituencies, Meerut South Records Highest Increase
सपा नेताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची साैंपते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिला प्रशासन ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इसमें जिले की सातों विधानसभाओं में 50,642 मतदाता बढ़ गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और दावे-आपत्तियों के बाद 10 अप्रैल 2026 को जारी सूची में 21,93,637 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 22,44,279 हो गए हैं।

विज्ञापन


एसआईआर से पहले जिले में कुल 26,99,820 मतदाता थे और एसआईआर में 5,06,183 मतदाता कम हो गए थे। ऐसे में 50,642 नए मतदाता जुड़ने के बाद भी एसआईआर से पहले के मुकाबले जिले में 4,55,541 मतदाता कम हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: नमो भारत आसान करेगी दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर,150 किमी कॉरिडोर का प्राथमिक सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरठ दक्षिण में 3,91,738 मतदाता थे, जो अब 12,162 बढ़कर 4,03,900 हो गए हैं। दूसरे नंबर पर सरधना विधानसभा में 3,07,817 मतदाता थे, जो 10,523 बढ़कर 3,18,340 हो गए हैं। तीसरे नंबर पर मेरठ शहर विधानसभा में 2,55,238 मतदाता थे, जो 7,445 बढ़कर 2,62,683 हो गए हैं।

चौथे नंबर पर किठौर में 3,22,769 मतदाता थे, जो 6,585 बढ़कर 3,29,354 हो गए हैं। पांचवें नंबर पर मेरठ कैंट में 3,16,239 मतदाता थे, जो 5,996 बढ़कर 3,22,235 हो गए हैं। छठे नंबर पर हस्तिनापुर में 3,03,351 मतदाता थे, जो 4,259 बढ़कर 3,07,610 हो गए हैं। सातवें नंबर पर सिवालखास में 2,96,485 मतदाता थे, जो 3,672 बढ़कर 3,00,157 हो गए हैं।

एसआईआर से पहले के मुकाबले कैंट में सबसे ज्यादा नाम कटे
एसआईआर से पहले और अब जारी ड्राफ्ट सूची के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 1,15,731 मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में कम हुए हैं, जहां पहले 4,37,966 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद मेरठ दक्षिण में 1,06,118 मतदाता कम हुए हैं, यहां पहले 5,10,018 मतदाता थे। मेरठ शहर में पहले के 3,16,966 मतदाताओं के मुकाबले 54,283 कम हुए हैं।

सरधना में पहले 3,67,626 मतदाता थे, जिनमें 49,286 कम हुए हैं। सिवालखास में पहले 3,44,901 मतदाता थे, यहां 44,744 मतदाता घटे हैं। हस्तिनापुर में पहले 3,52,164 मतदाता थे, जहां 44,554 मतदाता कम हुए हैं। वहीं, किठौर विधानसभा में पहले के 3,70,179 मतदाताओं के मुकाबले 40,825 मतदाता कम हुए हैं।

दावे-आपत्तियों के लिए चार दिन विशेष अभियान
ड्राफ्ट सूची पर मतदाताओं के दावे और आपत्तियां लेने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चार विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसमें फॉर्म-6, 7 और 8 भरे जाएंगे। फॉर्म-6 के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़ता है, फॉर्म-7 से फर्जी व गलत नाम हटते हैं और फॉर्म-8 के तहत मतदाता सूची की गलतियां सुधरती हैं।

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को दे दी गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है, जो 16 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाता बनने के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। - डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed