Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes

धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुए बुमराह: जडेजा-रैना ने क्या कहा? सूर्यवंशी ने भी खास अंदाज में दी विदाई

Wed, 18 Nov 2026 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Nov 2026 11:43 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास के बाद क्रिकेट जगत ने उन्हें भावुक संदेशों के साथ विदाई दी। जडेजा ने जर्सी नंबर सात का जिक्र किया, चहल ने अपना डेब्यू याद किया और रैना ने उन्हें हमेशा का थाला बताया। वैभव सूर्यवंशी समेत कई खिलाड़ियों ने भी माही को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
वैभव-धोनी और धोनी-बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर का अंत क्रिकेट जगत के लिए भावुक पल बन गया है। करीब दो दशक तक इस लीग में अपने नेतृत्व, शांत स्वभाव और मैच फिनिश करने की क्षमता से पहचान बनाने वाले माही अब खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने उन्हें आईपीएल 2027 से पहले टीम का मेंटर नियुक्त किया है। उनके इस नए सफर की शुरुआत से पहले क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, इरफान पठान और दिनेश कार्तिक समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी के साथ बिताए पलों को याद किया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी खास अंदाज में उन्हें विदाई दी।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
धोनी और बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
बुमराह ने धोनी से क्या कहा?
जसप्रीत बुमराह ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर रहे हैं और वह उन्हें सबसे ज्यादा आदर्श मानते थे। बुमराह ने धोनी को यादगार पलों के लिए धन्यवाद दिया और उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
धोनी और जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा ने कही दिल की बात
धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में 12 सीजन बिताने वाले रविंद्र जडेजा ने बेहद छोटे लेकिन खास संदेश के साथ उन्हें बधाई दी। जडेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आठ का सात के लिए सम्मान हमेशा रहेगा।' जडेजा की इस पोस्ट में दोनों खिलाड़ियों की जर्सी के नंबरों के जरिए उनके रिश्ते और आपसी सम्मान की झलक दिखाई दी।

वहीं, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी को भारतीय क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बताया। उन्होंने लिखा, 'एक कप्तान, एक फिनिशर, दबाव में शांत और संयमित रहने वाले खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक। एमएस धोनी, आपने जो विरासत बनाई है, उसकी बराबरी करना मुश्किल होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'शाबाश एमएस। मुझे विश्वास है कि आपका अपार अनुभव और ज्ञान अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करता रहेगा।'
विज्ञापन

MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
चहल, जडेजा और धोनी - फोटो : ANI
चहल ने याद किया टीम इंडिया में डेब्यू का दिन
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धोनी के साथ अपने करियर के एक खास पल को याद किया। उन्होंने बताया कि माही ने ही उन्हें भारतीय टीम की डेब्यू कैप सौंपी थी। चहल ने लिखा, 'आपने मुझे भारत की डेब्यू कैप दी थी। यह ऐसा पल है, जिसे मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा। आपके मार्गदर्शन, मेंटरशिप और भरोसे ने मेरे सफर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। शुक्रिया माही भाई। आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। सीएसके के साथ नई भूमिका के लिए आपको शुभकामनाएं। यह भूमिका आपके लिए नई नहीं है, बस एक नए अध्याय की शुरुआत है।'

MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
रैना-धोनी - फोटो : twitter
रैना बोले- कुछ दिग्गज कभी संन्यास नहीं लेते
धोनी के सबसे करीबी साथियों में शामिल रहे सुरेश रैना ने भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि कुछ रिश्ते क्रिकेट के मैदान से आगे होते हैं और कुछ दिग्गज कभी वास्तव में संन्यास नहीं लेते। रैना ने लिखा, 'कुछ साझेदारियां क्रिकेट से आगे होती हैं। कुछ रिश्ते बाउंड्री से भी आगे होते हैं और कुछ दिग्गज कभी वास्तव में संन्यास नहीं लेते।'

उन्होंने आगे लिखा, 'ड्रेसिंग रूम साझा करने से लेकर साथ में ट्रॉफियां उठाने तक, आपके साथ बिताया हर पल मेरे लिए जीवनभर की याद है, माही भाई। हमने जीत का जश्न मनाया, चुनौतियों का सामना किया और एक ऐसा सपना जिया, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।' रैना ने धोनी की जर्सी नंबर सात का जिक्र करते हुए लिखा, 'नंबर सात की जर्सी भले ही अब मैदान पर नहीं उतरेगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा चेपॉक की धड़कन बनी रहेगी।'

उन्होंने आगे कहा, 'सीएसके के मेंटर के रूप में नई पारी शुरू करते हुए मुझे पता है कि आपका शांत दिमाग, निडर स्वभाव और बेजोड़ समझ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मैदान पर हमारा नेतृत्व करने से लेकर अब किनारे से मार्गदर्शन करने तक, आप हमेशा हमारे थाला रहेंगे। भूमिका बदलती है, विरासत नहीं। एक बार कप्तान, हमेशा हमारे थाला।'

MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
धोनी और वैभव - फोटो : Twitter
वैभव सूर्यवंशी ने भी साझा की तस्वीर
युवा बल्लेबाजी प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी ने भी धोनी के प्रति अपना सम्मान जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। धोनी के संन्यास पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने भी खास संदेश दिया। फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'ओ माही, ओ माही।' टीम ने आगे कहा, 'करीब दो दशक का सफर, ट्रॉफियों, यादगार पलों, आखिरी गेंद पर मिली जीत और कभी न टूटने वाले धैर्य से भरी विरासत। हर रंग की जर्सी पहनने वाले प्रशंसकों को खुशी देने और खेल को जिस तरह आपने आगे बढ़ाया, उसके लिए शुक्रिया माही भाई।'

Latest and Breaking News on NDTV

MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
धोनी और ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
धवन और ब्रावो ने भी दी शुभकामनाएं
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने धोनी के प्रभाव को हमेशा कायम रहने वाला बताया। उन्होंने लिखा, 'क्या शानदार सफर रहा है, एमएस धोनी भाई! आपके नेतृत्व, शांत स्वभाव और खेल पर प्रभाव ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। खिलाड़ी भले ही एक कदम पीछे हट जाए, लेकिन क्रिकेट पर आपका प्रभाव जारी रहेगा। सीएसके में नई भूमिका के लिए आपको शुभकामनाएं!' वहीं, सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने लिखा, 'शुक्रिया कप्तान! आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। जल्द मुलाकात होगी, मेरे भाई।'

MS Dhoni IPL Retirement: Bumrah, Jadeja, Chahal, Raina, Vaibhav Sooryavanshi and Stars Pay Emotional Tributes
कार्तिक और धोनी - फोटो : ANI
दिनेश कार्तिक ने कहा- खबर सुनकर दुख हुआ
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने धोनी के संन्यास की खबर पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह खबर सुनकर उन्हें दुख हुआ, क्योंकि धोनी का सफर और उनकी सफलता असाधारण रही है। कार्तिक ने कहा, 'जिस पल मैंने यह खबर सुनी, मुझे निश्चित रूप से थोड़ी उदासी हुई। आपको एहसास होता है कि यह कितना शानदार सफर रहा है, वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं और उन्हें कितनी असाधारण सफलता मिली है। अब वह नहीं खेलेंगे।'

धोनी के खिलाफ गेंदबाजी करने की चुनौती को याद करते हुए कार्तिक ने कहा, 'मैं उन बैठकों का हिस्सा रहा हूं, जहां टीमें यह समझने की कोशिश करती थीं कि एमएस धोनी को गेंदबाजी कैसे करनी है। फिनिशर को रोकने के लिए हर तरह की योजना बनाई जाती थी। स्टंप यॉर्कर और वाइड यॉर्कर तक की रणनीति बनाई जाती थी, लेकिन कई बार उन गेंदों पर भी छक्के पड़ जाते थे। यह सिर्फ कौशल नहीं, बल्कि उनकी ताकत भी थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर मैच के आखिरी ओवरों में एमएस धोनी सीएसके के लिए मौजूद होते थे, तो आपको लगता था कि जब तक उनका विकेट नहीं मिलेगा, जीतना मुश्किल होगा। आखिरी समय तक उन्होंने विरोधी टीमों के मन में यह डर बनाए रखा।' कार्तिक के मुताबिक, धोनी की सबसे बड़ी ताकत उनकी कप्तानी और नेतृत्व क्षमता थी। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कई खिलाड़ियों का करियर बनाया और उनके पास पूरी टीम को एक इकाई के रूप में चलाने की अनोखी क्षमता थी। यही एमएस धोनी का जादू था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed