{"_id":"5d322dec8ebc3e6c97361567","slug":"super-and-intercity-express-canceled-canceled-utkal-was-stopped-meerut-news-mrt4340643126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर और इंटरसिटी एक्सप्रेस रहीं रद्द, उत्कल रोकनी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर और इंटरसिटी एक्सप्रेस रहीं रद्द, उत्कल रोकनी पड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर और इंटरसिटी एक्सप्रेस रहीं रद्द, उत्कल रोकनी पड़ी
मेरठ। कांवड़ यात्रा शुरू होने से रेलवे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ रेलवे ने कोई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला नहीं लिया है। वहीं, दूसरी तरफ तिलक ब्रिज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन दिनों तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस कार्य के होने से कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
शुक्रवार को नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी ट्रेन रद्द रहीं। दो घंटे 34 मिनट की देरी से हरिद्वार से चलकर मेरठ पहुंची उत्कल को सिटी स्टेशन पर 25 मिनट रोककर दोपहर 12.50 बजे पुरी के लिए रवाना किया गया। वहीं, अमृतसर से चलकर इंदौर को जाने वाली इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस को 20 मिनट रोककर आगे रवाना किया गया। शनिवार को भी तिलक ब्रिज स्टेशन पर कार्य होने के चलते सुपर एक्सप्रेस और इंटरसिटी रद्द रहेंगी।