फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunday night was the coldest of the season, with the mercury reaching 5.2 degrees.

Meerut News: सीजन में सबसे ठंडी रही रविवार की रात, पारा 5.2 डिग्री पर पहुंचा

Tue, 02 Dec 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sunday night was the coldest of the season, with the mercury reaching 5.2 degrees.
मोदीपुरम। दिसंबर के दस्तक देते ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री से गिरकर 5.2 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का तापमान अभी स्थिर बना हुआ है। वहीं सोमवार को हवा की रफ्तार थमी रहने के कारण एक्यूआई का स्तर फिर से बढ़ गया है।
विज्ञापन

बीते दो दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास चल रहा था। रविवार को पारा गिरकर आधा रह गया। सोमवार को खिली धूप निकली और दिनभर लोग धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। दिसंबर के पहले ही दिन ठंड ने अपने तेवर दिखा दिए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस सप्ताह ठंड का असर और बढ़ेगा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान नीचे आएगा और ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। वहीं सोमवार को दिनभर हवा की रफ्तार थमी रहने के कारण एक्यूआई का स्तर फिर से बढ़ गया। शहर का एक्यूआई का स्तर 269 दर्ज किया गया। गंगानगर में 224, जयभीम नगर में 282, पल्लवपुरम में 300, बेगमपुल पर 291, दिल्ली रोड पर 298 एक्यूआई दर्ज किया गया। आसपास के जिलों में भी फिर से एक्यूआई बढ़ने से हवा दूषित हो गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह का तापमान
एक दिसंबर 5.2
30 नवंबर 10.6
29 नवंबर 11.3
28 नवंबर 8.1
27 नवंबर 7.5
26 नवंबर 8.1
25 नवंबर 9.1
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed