{"_id":"572274284f1c1b8d07a91aff","slug":"summer-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 36 साल का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 36 साल का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 29 Apr 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
तापमान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदलते तेवर के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। दिन के तापमान में गुरुवार को मामूली गिरावट हुई। लेकिन रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। सूरज की तपिश भी दिन में काफी अधिक रही। गर्मी के मौसम में सूर्योदय के साथ ही तपिश बढ़ने लगती है। दोपहर में तो तापमान चरम पर पहुंच जाता है। अप्रैल अंत में अभी तापमान का उतार चढ़ाव जारी है। लेकिन दोपहर में सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या भी बहुत कम हो जाती है। दिन में अब लू का अहसास होना शुरू हो गया है। और अर्ध रात्रि तक गर्मी बनी रहती है।
विज्ञापन
पूर्व के सालों की तुलना में अप्रैल माह सर्वाधिक गर्म दर्ज किया गया है। इस माह में गर्मी ने छत्तीस सालों का रिकार्ड तोड़ा है। मौसम कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। मंगलवार रात की अपेक्षा बीती रात तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि तीस अप्रैल तक गर्मी बनी रहेगी। हालांकि मई के शुरूआत में मौसम में बदलाव संभावित है। लेकिन गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन