फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide: prisoner hanged himselfto death in Meerut district jail

मेरठ जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज हत्या के मामले में जेल में था बंद

Sun, 03 Jan 2021 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Suicide: prisoner hanged himselfto death in Meerut district jail
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रविवार सुबह एक बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। बैरक के पीछे बने शौचालय की छत पर रखी पानी की टंकी के सहारे चादर से बंदी का शव लटका मिला। जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवा दिया गया। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जिला जेल प्रशासन के अनुसार, लखीपुर लिसाड़ीगेट निवासी साजिद (26 वर्ष) पुत्र यूसुफ दहेज हत्या के मामले में 24 सितंबर को अस्थाई जेल में आया था। 22 अक्टूबर को साजिद को मुख्य जेल शिफ्ट कर दिया गया। यहां वह बैरक नम्बर एक में बंद था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गाजियाबाद से बुकिंग लेकर आए कार चालक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका, पहचान मिटाने को जलाया चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह जेल में बैरक के पीछे बने शौचालय की छत पर रखी पानी की टंकी के पाइप से चादर के सहारे साजिद को लटका देख अन्य बंदियों में हड़कंप मच गया।  जेल के अफसर मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। आनन फानन में शव को नीचे उतारा गया। वहीं फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पूरी छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया।


वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने बताया की बंदी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल जेल में साजिद का किसी से कोई विवाद न होना सामने आया है।

बताया गया कि मृतक बंदी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अधिकारी फिलहाल मौके पर मौजूद हैं। जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed