फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane committee secretary warns that interest should be paid in the case of sugar mill

गन्ना समिति सचिव ने दी चेतावनी मवाना चीनी मिल मय ब्याज करे बकाया भुगतान

Fri, 11 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee secretary warns that interest should be paid in the case of sugar mill
गन्ना समिति सचिव ने दी चेतावनी मवाना चीनी मिल मय ब्याज करे बकाया भुगतान
विज्ञापन

मवाना। गन्ना समिति सचिव ने मवाना शुगर मिल को भेजे नोटिस में गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति असंतोषजनक जताया है। उन्होंने शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज के नहीं किए जाने पर बकाया वसूली का प्रमाण पत्र निर्गत करने की चेतावनी दी है।
गन्ना समिति सचिव प्रदीप शर्मा ने मवाना शुगर वर्क्स के अध्यासी को भेेजे नोटिस में कहा है कि जिला गन्ना अधिकारी द्वारा नौ दिसंबर तक गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। जिसमें गन्ना आपूर्ति 204.67 लाख क्विंटल, देय 65610.35 लाख रुपये, भुगतान 54337.13 लाख रुपये, अवशेष 11273.22 लाख रुपये, भुगतान प्रतिशत 82.82, विलंबित अवधि पर देय ब्याज 3463.62 लाख रुपये, कुल अवशेष 14736.84 लाख रुपये है।
विज्ञापन

जिससे स्पष्ट है कि चीनी मिल द्वारा निर्धारित समय में गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। चीनी मिल की गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक है। जबकि समीक्षा बैठकों तथा नोटिस निर्गत कर तत्काल भुगतान करने के लिए निर्देशित किया था। किंतु मिल द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। निर्धारित समय में गन्ना भुगतान नहीं करने से किसानों को परेशानी हो रही है। नोटिस में निर्देश दिए हैं कि स्थिति स्पष्ट करते हुए तत्काल गन्ना मूल्य का भुगतान मय ब्याज के करना सुनिश्चित करें। अन्यथा बकाया धनराशि का वसूली प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए बाध्य होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed