फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Once list of candidates to start a rebellion

सूची जारी होने के बाद भाजपा में बगावत शुरु, समर्थकों ने पार्टी का पुतला फूंका

Tue, 17 Jan 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 17 Jan 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Once list of candidates to start a rebellion
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही कई सीटों पर कार्यकर्ताओं ने असंतोष जता दिया। टिकट का दावा कर रहे नेताओं और उनके समर्थकों ने बगावती तेवर अपनाकर विरोध जताया। हस्तिनापुर से टिकट के दावेदार गोपाल काली ने संघ पदाधिकारी पर विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी से बड़ी रकम लेकर उनका टिकट कटवाने का आरोप लगाया। उधर, सिवालखास में सुनील भराला का टिकट नहीं होने पर उनके समर्थकों ने पार्टी का ही पुतला फूंका। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


हस्तिनापुर नगरी से पहली बार भाजपा को जीत दिलाने वाले गोपाल काली इस बार फिर से टिकट की लाइन में थे। वह पूरी तरह से आशान्वित थे कि पार्टी उन्हें हस्तिनापुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाएगी। सोमवार शाम तक कयास लगाए जाते रहे कि भाजपा से पूर्व विधायक गोपाल काली को पार्टी प्रत्याशी बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी दिन भर इस बात को लेकर मैसेज वायरल होते रहे, लेकिन शाम को जारी हुई सूची में उनका नाम नहीं था। उनके स्थान पर दिनेश खटीक को टिकट दिया गया है। इससे मायूस गोपाल काली ने कहा कि जनता यदि चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह मैदान में उतरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा ने संघ के एक पदाधिकारी को 2 करोड़ रुपये देकर उनका टिकट कटवाया है। गोपाल काली का आरोप था कि यह पदाधिकारी गाजियाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठते हैं।
विज्ञापन


उधर, सिवालखास विधानसभा सीट से सुनील भराला को भी मायूसी हाथ लगी। सोमवार की शाम मोदीपुरम की चौहान मार्केेट में सुनील भराला समर्थकों ने भाजपा का पुतला फुंककर विरोध जताया। समर्थकों ने कहा कि सुनील भराला कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह पूरी तरह से भाजपा के प्रति समर्पित हैं। इसके बाद भी उनकी अनदेखी की गई है। पुतला फूंकने वालों में हरिओम, राकेश वर्मा, भूरा, प्रदीप, अनिल, राजीव, अंकुर आदि शामिल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया, जिन्हें देर रात चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि आचार संहिता लागू होने के कारण युवकों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली से मेरा कोई मतलब नहीं
गोपाल काली को टिकट नहीं मिलने से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। मुझ पर फिजूल के आरोप लगाए जा रहे हैं। वह ऐसी पार्टी से टिकट ही क्यों चाह रहे थे, जहां पैसा लेकर टिकट दिए जाते हों। हालांकि, भाजपाई पैसे लेकर ही टिकट बांट रहे हैं। दक्षिण से भाजपा ने वर्तमान एमएलए का टिकट काटकर नए प्रत्याशी को टिकट दिया है। - योगेश वर्मा, बसपा प्रत्याशी हस्तिनापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed