मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में 19 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह से शुरू हुई एक कहानी का बुधवार को दुखद अंत हो गया। रजिस्ट्री कार्यालय के बाबू ने शिक्षिका पत्नी पर बदचलनी का आरोप लगाते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद का भेजा उड़ाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
...अचानक 19 साल पुरानी प्रेम कहानी में आया ऐसा मोड़, जानकर होश उड़ जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित शिवलोक कॉलोनी में धर्मेन्द्र मोहन का परिवार रहता है। धर्मेन्द्र रजिस्ट्री कार्यालय में बाबू थे। उनकी पत्नी आरती निकट ही स्थित बिंगर्स स्कूल में शिक्षिका है। बुधवार की सुबह दसवीं के छात्र 15 वर्षीय पुत्र स्पर्श और एलकेजी की छात्रा 4 वर्षीया पुत्री आराध्या को स्कूल भेजने के बाद आरती भी अपने स्कूल चली गई। घर में धर्मेन्द्र और उनके अन्य भाइयों के परिवार मौजूद थे।
आज सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने धर्मेन्द्र के कमरे से गोली के धमाके की आवाज सुनी तो वह दौड़कर कमरे तक पहुंचे, लेकिन कमरे के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। जिसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़ा तो भीतर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। कमरे में धर्मेन्द्र का खून से लथपथ शव पड़ा था और उसका भेजा बाहर निकला हुआ था। शव के निकट ही धर्मेन्द्र की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। धर्मेन्द्र का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बदहवास अर्चना भी घर पहुंची, उसने पुलिस को बताया कि उसका धर्मेन्द्र का कोई विवाद नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को धर्मेन्द्र द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में उसने अपनी जान देने की वजह अपनी पत्नी आरती को बताया था। सुसाइड नोट में धर्मेन्द्र ने आरती पर बदचलनी का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों के नाम भी लिखे थे, जिनसे आरती के संबंधो का जिक्र किया गया था। साथ ही लिखा था कि यह सुसाइड नोट मीडिया को जरूर पढ़वाया जाए, जिससे आरती की असलियत सबके सामने आए। फिलहाल पुलिस ने आरती को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।