{"_id":"60bd9d00d6542130b43102de","slug":"subharti-group-chairman-dr-atul-bhatnagar-wife-dr-mukti-bhatnagar-passed-away-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सुभारती ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण की पत्नी का निधन, बौद्ध रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सुभारती ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण की पत्नी का निधन, बौद्ध रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 07 Jun 2021 09:43 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:43 AM IST
सार
सुभारती कॉलेज के चेयरमैन की पत्नी की मौत होने से शोक की लहर दौड़ गई। सूरजकुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
मुक्ति भटनागर का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापक सदस्य डॉ. मुक्ति भटनागर का आज यानी सोमवार सुबह निधन हो गया। मुक्ति भटनागर सुभारती ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण की पत्नी थीं। बताया गया कि उनका सूरजकुंड पर बौद्ध रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। वे कई दिनों से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन
डॉ. मुक्ति भटनागर का जन्म 1957 में हुआ। उनका शुरू से ही जुनून था कि वह खुद अपने परिवार के साथ ऐसी देश सेवा करें, जिन्हें शायद ही भूला जा सके। सबसे ज्यादा उनका योगदान चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति रहा। वह सुभारती आंदोलन की जनक भी रहीं।
विज्ञापन
बौद्ध रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
सुभारती परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है कि डॉक्टर मुक्ति भटनागर का अंतिम संस्कार सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ हुआ। परिवार की तरफ से अपील की गई है कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए करीबी, परिचित और उनसे जुड़े लोग स्वयं अंतिम संस्कार में न आकर अपने स्थान से ही प्रार्थना करें।
विज्ञापन